फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The temperature rose again, people got scorched in 41 degree temperature

Banda News: फिर बढ़ा पारा, 41 डिग्री तापमान में झुलसे लोग

Mon, 16 Jun 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The temperature rose again, people got scorched in 41 degree temperature
उमस भरी गर्मी में ई-रिक्शा में आंगौझे से हवा करता राहगीर। - फोटो : संवाद
बांदा। जनपद में एक बार फिर तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी व चिलचिलाती धूप ने लोगों को झुलसाया। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह आठ बजे से ही सूर्य की तपिश असहनीय रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद में नौतपा के बाद लू व गर्मी ने रिकार्ड तोड़ा। करीब पखवारे भर लोग 45 डिग्री तापमान में गर्मी का कहर झेलते रहे। शनिवार को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। इससे तापमान में चार-चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। इधर, सोमवार को फिर पारा बढ़ा और सूर्य की तल्खी बढ़ी। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में 31 से 61 प्रतिशत तक आर्द्धता रही। उन्होंने बताया कि पश्चिम विक्षोभ की वजह से मौसम में तब्दीली हो रही है। इस समय आर्द्धता बढ़ने और तेज धूप निकलने से उमस बढ़ रही है। एक-दो दिन में बारिश की संभावना है। तभी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उधर, सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद ऐसी तेज धूप निकली को लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए, जो बाहर निकले वह बेहाल रहे। उधर, बिजली कटौती ने लोगों को जमकर छकाया। शहर के इंदिरा नगर, बाबा तालाब, गुलाब नगर, बसंत बिहार, शांति नगर, शुकुल कुआं की शाम तीन बजे बिजली गुल हो गई तो देर शाम तक नहीं आई। इसी तरह मर्दननाका, छोटी बाजार, निम्नीपार पार सहित अन्य वार्डों में लोग बिजली की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed