फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The temperature reached 48 degrees on the very first day of Nautpa

नौतपा के पहले ही दिन 48 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Mon, 25 May 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
The temperature reached 48 degrees on the very first day of Nautpa
बांदा। सोमवार से नौतपा शुरू होते ही गर्मी ने और तल्ख तेवर अपना लिए। तेज धूप की तपन से चित्रकूटधाम मंडल तप उठा। चारों जिलों में तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस पर मंडराता रहा। बांदा में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन में सबसे गर्म दिन रहा। लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं से राहगीरों का राह चलना दूभर हो गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मंडल के चारों जनपदों में गर्मी के तीखे तेवर हैं। नौतपा के पहले दिन ही दोपहर पारा 48 डिग्री तक जा पहुंचा। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि सोमवार का सवेरा 40 डिग्री सेल्सियस से हुआ।
विज्ञापन

दोपहर को लू के थपेड़ों ने भी परेशान किया। ये हाल तो तब रहा जब हवाओं की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। राहगीर बेहाल रहे। अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। 31 डिग्री सेल्सियस के साथ रात भी दहकती रही। मौसम के जानकारों के मुताबिक दो-तीन दिनों में धूल भरी सतही हवाएं चलने के आसार हैं। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन बर्न और फंगल इंफेक्शन के बढ़े मरीज
बांदा। तापमान बढ़ने के साथ त्वचा संबंधी समस्या भी ज्यादा रहती हैं। सन बर्न और शरीर पर लाल दाने के मरीज बढ़ने लगे हैं। पसीना आने से फंगल इंफेक्शन की भी समस्या बढ़ रही है।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एमसी पाल ने बताया कि सूरज की किरणें पड़ने से सन बर्न और घमौरियां होती हैं। फंगल इंफेक्शन होता है। पानी खूब पीयें, सूती कपड़े पहनें। बाहर जाते वक्त शरीर को पूरा ढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed