फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The superior quality of construction tips

निर्माण कार्यों की बेहतर गुणवत्ता के दिए टिप्स

Sat, 16 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 16 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The superior quality of construction tips

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं के

विज्ञापन
चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर बनाने को चित्रकूटधाम मंडल के अभियंताओें और ठेकेदारों की संयुक्त कार्यशाला हुई। इसमें निर्माण कार्यों को मानक के मुताबिक कराने के टिप्स दिए गए।

शनिवार को विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) ने किया था। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों के कुशल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। आरईएस अधीक्षण अभियंता एसएन पांडेय ने कहा कि निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। अधिशासी अभियंता (महोबा-हमीरपुर) डीडी पाठक ने पीएमजीएसवाई और डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास के अंतर्गत बनाई जा रही सीसी रोड और नालियाें की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित कार्यों के बारे में भी बताया।

पीएमजीएसवाई, पीआईयू-1 बांदा/चित्रकूट अधिशासी अभियंता एनके त्रिपाठी, पीआईयू-2 बांदा प्रखंड अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। अंत में अधीक्षण अभियंता और ठेकेदारों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed