फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The strong room of the shabby room papers

जर्जर कमरे में प्रश्नपत्रों का स्ट्रांग रूम

Tue, 09 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 09 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The strong room of the shabby room papers

बांदा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के

विज्ञापन
प्रश्नपत्र यहां प्राप्त हो गए। इन्हें मुख्यालय स्थित जीआईसी के एक कक्ष में रखा गया है। कक्ष को बाहर से सील कर दिया गया है।

हालांकि कक्ष के दरवाजे जर्जर और अंदर दीवारें सीलन भरी हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए किसी सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी नहीं लगी। प्रश्नपत्रों को 10 से 12 फरवरी के बीच परीक्षा केंद्रों में भेजा जाएगा।

जिले के सभी 69 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों को केंद्र पर स्ट्रांग रूम तैयार कराने और सुरक्षा के भी बंदोबस्त करने को कहा गया है। जिस दिन प्रश्नपत्र केंद्रों में पहुंचेंगे, उस दिन केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहेंगे।

बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी को शुरू हो रही हैं। 10 फरवरी को बबेरू, पैलानी, नरैनी तहसील में और 11 व 12 फरवरी को सदर व अतर्रा तहसील में प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे।

प्रभारी डीआईओएस संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सचल दल गठित करने की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों से प्रवेश पत्र और परीक्षा सामग्री डीआईओएस दफ्तर से शीघ्र ले जाने को कहा है।

वित्तविहीन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव की अगुवाई में प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षक और कर्मचारी लखनऊ में अनिश्चिकालीन धरने पर बैठे हैं।

सपा ने चुनावी घोषणा पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने का वादा किया था, लेकिन अब अपना वादा भूल गई। 22 फरवरी को विधानसभा में अंतरिम बजट होना है।

इसमें यदि मानदेय के लिए धन आवंटित नहीं होता तो वित्तविहीन शिक्षक आमरण अनशन करेंगे। साथ ही बोर्ड परीक्षा का ड्यूटी बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। 10 फरवरी को डीआईओएस दफ्तर में धरने में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों से शामिल होने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed