{"_id":"062db74925ff7ef4dfd87f16def74206","slug":"the-strict-action-against-offenders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई, नवागंतुक एसपी की पहली अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई, नवागंतुक एसपी की पहली अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने जनपद के पुलिस अफसरों और पुलिस कर्मियों से कहा है कि अपनी छवि शासन और जनता की मंशा के मुताबिक पेश करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस वही करे जो करना चाहिए। वो हरगिज न करे जो नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अपनी पहली अपराध समीक्षा बैठक में एसपी श्री शंकर ने थानाध्यक्षों के कामों की थानेवार समीक्षा की। कहा कि वह अभी हरेक थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मी की मानिटरिंग कर रहे हैं। जिनके काम बेहतर हैं उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। जो गड़बड़ हैं वो सुधर जाएं वरना वह कार्रवाई से नहीं हिचकिचाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आने और फरियादियों तथा संभ्रांत नागरिकों के साथ सम्मान जनक रवैया अख्तियार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि उनके निर्देशन में दो दिनों के अंदर कई गंभीर और इनामी अपराधी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्षों से कहा कि वांछितों को तत्काल गिरफ्तार करें। मुकदमों की पैरवी में भी ढिलाई न बरतें। ताकि अदालतों से अपराधियों को सजा मिल सके। मीटिंग में सभी क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।