{"_id":"82446c12a650a14601e36232c4a9af23","slug":"the-strength-of-the-organization-comes-from-success-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन की मजबूती से मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन की मजबूती से मिलती है सफलता
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा/बदौसा। संगठन ही हमारी शक्ति है। इसकी धार तेज
विज्ञापन
करने से उपलब्धियां हासिल होती हैं। ये बातें एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी
ने सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन व
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में कहीं।
बदौसा में कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित अधिवेशन में विधायक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। जनगणना, मतगणना, मिडडे मील आदि कार्यों के लिए नहीं।
शिक्षकों ने हमेशा अपने स्वभिमान, अधिकारों व मांगों के लिए संघर्ष किया है। इसी का नतीजा है कि वेतन अधिनियम बना और शिक्षक को रोज 100 रुपये की जगह अब एक हजार रुपये मिल रहे हैं।
हिंदू इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक दायित्वों का पालन करें। इससे उनका सम्मान बढ़ता है। शिक्षकों ने विधायक को शील्ड व शाल भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक सुरेश कुमार की देखरेख में संगठन का चुनाव हुआ। रामप्रताप सिंह जिलाध्यक्ष व देशराज सिंह जिलामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों का शिक्षकों ने स्वागत किया।
समारोह में जिला उपाध्यक्ष रंगनाथ पांडेय, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पतिराखन सिंह, मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, प्रबंधक विजय पांडेय, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा (चित्रकूट), राजेंद्र सिंह (हमीरपुर), गया प्रसाद त्यागी (महोबा) सहित प्रतापनारायण, देशराज सिंह, अवधेश सिंह, देवव्रत पांडेय, संतोष द्विवेदी, मूलचंद्र कुशवाहा, अरुण द्विवेदी इत्यादि मौजूद रहे।