फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The strategy created by the parties for the shutdown

बंद को लेकर दलों ने बनाई रणनीति

Sun, 09 Sep 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 09 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
The strategy created by the parties for the shutdown
भारत बंद - फोटो : SELF

डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि पर भाजपा की केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल सोमवार  को भारत बंद करा रहे हैं। इसका मुख्य आह्वान कांग्रेस ने किया है। सपा, भाकपा, लोकतांत्रिक जनता दल आदि विपक्षी दल भी कांग्रेस के साथ हैं। पूर्व संध्या पर रविवार को इन दलों के जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने शहर में घूमकर व्यापारियों से बंद को कारगर बनाने का अनुरोध किया।  

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल और सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने बताया कि विपक्षी दलों के संयुक्त प्रयास से भारत बंद का आह्वान किया गया है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस में हुई वृद्धि से हर वर्ग प्रभावित और परेशान है। इसमें कांग्रेस और सपा सहित लोकतांत्रिक जनता दल, सीपीआई आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शहर में भ्रमण करने वालों में जिलाध्यक्षों के साथ बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, लोकतांत्रिक जनता दल के मंडल अध्यक्ष रामसुफल यादव व हरीमोहन गुप्ता, सीपीआई राष्ट्रीय परिषद सदस्य डा. रामचंद्र सरस व जिला सचिव श्याम सुंदर राजपूत, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह सहित कांग्रेस नेता मोहम्मद उमर दुर्रानी, मुमताज अली, मोहम्मद इदरीश, छेदीलाल, बीलाल, भगवानदीन गर्ग, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, शिवबली सिंह, राममिलन सिंह पटेल, दिनेश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह बेंदा, जावेद खां, डॉ. केपी सेन, राजकुमार गर्ग, मकसूद, हरिश्चंद्र वाजपेयी, अशोक चौहान, कैलाश जड़िया, इंद्रेश जड़िया आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed