फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The stones Basil Express travelers

तुलसी एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया पथराव

Wed, 16 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
The stones Basil Express travelers

अतर्रा। तुलसी एक्सप्रेस की बोगी के दरवाजे न खोलने

विज्ञापन
पर गुस्साये यात्रियों ने वैक्यूम खोलकर ट्रेन रोक ली और पथराव किया। यात्रियों के उपद्रव में कई लोग घायल हो गए। बाद में स्टेशन मास्टर के समझाने-बुझाने के बाद ट्रेन आधा घंटा बाद रवाना हुई।

इलाहाबाद से मुंबई जा रही तुलसी एक्सप्रेस बुधवार को रात सात बजे जैसे ही स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बोगियों के दरवाजे बंद होने पर खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजे नहीं खुले।

दो मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन ने हार्न दिया और आगे बढने लगी। इससे झल्लाए यात्रियों ने उपद्रव शुरू कर दिया। कुछ यात्रियों ने वैक्यूम खोलकर ट्रेन रोक दी।

गार्ड के आगे जनरल डिब्बे 10421 तथा 04701 में पथराव शुरू कर दिया। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान जीआरपी के कोई कर्मी नजर नहीं आए।

स्थिति बिगड़ते देख स्टेशन मास्टर और गार्ड ने यात्रियों को समझाया-बुझाया एक बोगी खुलवाकर उसमें बैठाया। करीब आधा घंटा बाद स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई।

भीड़ व उपद्रव के चलते सैकड़ा भर यात्री टिकट लेने के बाद सफर करने से वंचित रह गए। दोनों बोगियों में सवार कई यात्रियों को पथराव में चोटें भी आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed