फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The sticks of the police boil the farmers in boil

पुलिस की लाठी-गोली से किसानों में उबाल

Sat, 17 Feb 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Sat, 17 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
The sticks of the police boil the farmers in boil
डीआईजी को ज्ञापन देते किसान यूनियन अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

महोबा में ओला प्रभावित प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठी और गोली चलाने पर शनिवार को मंडल मुख्यालय पर बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने विरोध-प्रदर्शन किया। महोबा के पुलिस अफसरों की तीखी शब्दों में आलोचना की। मंडलायुक्त और डीआईजी से मिलकर अलग-अलग ज्ञापन दिए। ओला प्रभावित किसानों को मुआवजा और लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग की। उधर, प्रदर्शन के मद्देनजर सुबह से ही डीआईजी, कमिश्नर आवासों और सभा स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। कमिश्नर और डीआईजी ने यूनियन नेताओं से सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के पास जिले भर से आए सैकड़ों किसानों की सभा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महोबा में पुलिस ने किसानों के साथ गुंडई की है। आरोप लगाया कि बुंदेलखंड के कुछ जिलों में अधिकारी और कर्मचारी ओलावृष्टि की गलत रिपोर्ट भेज रहे हैं। उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार को समय आने पर किसान सबक सिखाएंगे। किसानों ने वोट दिया और अब उन्हीं पर जुल्म ढाया जा रहा है।
विज्ञापन


सभा के बाद किसानों का हुजूम नारे लगाता हुआ कचहरी से डीआईजी आवास पहुंचा। पूरे मार्ग और अधिकारियों के आवास को पुलिस छावनी में बदल रखा गया था। किसानों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष की अगुवाई में डीआईजी मनोज तिवारी से मुलाकात की। महोबा पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यहां के बाद किसान नेताओं ने आयुक्त रामविशाल मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर ओला और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों का निष्पक्ष और सही सर्वे कराकर मुनासिब मुआवजा देने की मांग की। आयुक्त ने कहा कि प्रभावित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन में किसान यूनियन के गजबंदन शुक्ला, लक्ष्मीकांत, चर्तुभुज पटेल, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष किरन पाठक, महामंत्री अखिलेश, उमा सिंह, बाला जी, बांदा अध्यक्ष बालकृष्ण पटेल, झांसी अध्यक्ष राकेश साहू सहित प्रवक्ता अनिल मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद करवरिया, महिला मोर्चा की अनूपा सिंह बांदा, चंद्रकली राजपूत महोबा, शैलेंद्र मिश्रा भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed