फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The solution will be awarded to the institution now Medhavion

समाधान संस्था अब मेधावियों को करेगी सम्मानित

Sun, 12 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 12 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The solution will be awarded to the institution now Medhavion
समाधान संस्था की बैठक में बोलते सत्येंद्र गुप्त और उपस्थित अन्य पदाधिकारी। ======== - फोटो : अमर उजाला

बांदा। रेलवे संबंधी कई मांगे पूरी होने पर स्वयंसेवी संस्था ‘समाधान’ ने खुशी जताई है। साथ ही फैसला लिया है कि इस वर्ष यूपी बोर्ड और सीबीएसई के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन जुलाई के पहले हफ्ते मेें होगा। शहर के किसी एक वार्ड को ‘आदर्श वार्ड’ के रूप में विकसित कर उसे मॉडल बनाने का भी निर्णय लिया गया। रविवार को सिटी गार्डेन सभागार में संस्था की बैठक अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार की अध्यक्षता मेें हुई। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, अमिता वाजपेई, डॉ. मोहम्मद रफीक और पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त को सर्वसम्मति से संस्था का संरक्षक चुना गया। बैठक का संचालन कर रहे प्रबंधक सत्येंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्था ने अपने पहले चरण में रेलवे विकास का आयोजन चलाया था। प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को 25 हजार पोस्ट कार्ड भेजकर रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी। अन्य माध्यमों से भी 10 सूत्री ज्ञापन भेजे गए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की ज्यादातर मांगें पूरी हो गईं। कानपुर-मानिकपुर-झांसी लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण हो रहा है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बोगियां बढ़ाए जाने की मांग भी रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर ली हैं।  प्रबंधक ने बताया कि अब अगले चरण में संस्था यूपी और सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगी। हरेक सीबीएसई स्कूल से 10-10 टॉपर शामिल किए जाएंगे। इन मेधावियों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था शहर के किसी एक वार्ड को अपनाकर उसे आदर्श वार्ड के रूप मेें विकसित करके माडल के रूप में प्रस्तुत करेगी। सम्मान समारोह और आदर्श वार्ड दोनों ही कार्यों के लिए संस्था सदस्यों ने सहमति जताते हुए भरपूर सहयोग का वादा किया। बैठक में डॉ. फारूक सिद्दीकी, डॉ. विजय यादव, अज्ञात गुप्ता, जवाहरलाल जलज, जयकात शर्मा, आदित्य सिंह परिहार, पुरुषोत्तम गुप्ता, अनुराग गोयल, दीनदयाल सोनी, प्रद्युम्न दुबे लालू, डॉ. मनोज अस्थाना, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. रमेंद्र गुप्ता, रमेश पाल, सुरेश गुप्ता और अनिल पंडित आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed