फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The scope of cricket will increase till the Tehsil level

तहसील स्तर तक क्रिकेट का बढ़ेगा दायरा

Mon, 06 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The scope of cricket will increase till the Tehsil level
बांदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में रिक्त पड़े अध्यक्ष पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सदस्यता शुल्क बढ़ाकर 1000 रुपये करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कोराना काल के चलते लंबे अरसे से एसोसिएशन की बैठक नहीं हो पाई थी।
रविवार को देर शाम हार्पर क्लब में आयोजित बैठक में अध्यक्ष विनोद यादव के निधन से रिक्त पद पर चुनाव के लिए चर्चा हुई और अगली बैठक में अंतिम निर्णय लेने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

सचिव वासिफ जमां खां ने क्रिकेट का दायरा बढ़ाने के लिए तहसील स्तर पर संयोजक नियुक्त करने का सुझाव दिया। साथ ही अंडर-14 टूर्नामेंट की सलाह दी। इस पर सभी ने सहमति जताई। सीनियर खिलाड़ी महेश साहिल को एसोसिएशन में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जिला स्तर पर ट्रायल आयोजित कराने के लिए आयोजक अजय यादव को सराहा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ खिलाड़ियों को एसोसिएशन में शामिल करने पर उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एसोसिएशन संरक्षक अनिल अवस्थी (अन्नू भैया) ने एसोसिएशन की गतिविधियों को सराहा। बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी सैय्यद मोहम्मद अहमद, राममिलन गुप्ता, शारिक न्याजी, कमलेश राजपूत, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र अवस्थी, मनोज मिश्रा, कोच जीतू यादव, शिवप्रताप सिंह, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed