फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The robbers tied the cattleman in a cot and beat him

लुटेरों ने पशुपालक को चारपाई में बांधकर पीटा

Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The robbers tied the cattleman in a cot and beat him
खप्टिहा कलां। असलहाधारी लुटेरों ने पशुपालक किसान के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चारपाई में बांधकर पीटा। चार भैंसों सहित सात मवेशी लोडर में भरकर ले गए। पशु स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के चौधरी डेरा निवासी शिवबरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब एक बजे अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल गया तो वहां पर पहले से मौजूद असलहाधारी पशु लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और चारपाई में बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर बंधीं चार भैंसों और दो पड़िया व एक पड़वा लोडर में लादकर ले गए। उसने यह भी बताया कि लुटेरों में वह दो को पहचान गया है। थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 395 (लूट) आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द लुटेरों को पकड़ा जाएगा। टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed