{"_id":"5991ef044f1c1b72398b4596","slug":"the-rich-people-cows-shed-if-left-free-then-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपन्न लोग पालें गायें, छुट्टा छोड़ा तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपन्न लोग पालें गायें, छुट्टा छोड़ा तो कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बताया कि सड़कों पर छुट्टा गाय व सुअर आदि मिले तो संबंधित पशु मालिक के विरुद्ध कार्रवाई होगी। आंगनबाड़ियों के चल रहे धरना-प्रदर्शन पर चेतावनी दी कि ड्यूटी समय पर गायब कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। बिना अवकाश या सूचना के कोई भी कर्मचारी कहीं आ-जा नहीं सकेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, स्वच्छता आदि में शीघ्र परिवर्तन नजर आएगा।
विज्ञापन
पीएचसी को 50-50 हजार, सीएचसी को सवा लाख और जिला अस्पताल को 5 लाख रुपये व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को दिए गए हैं। बताया कि जिले के सुंदरीकरण में 10 से 20 करोड़ खर्च होंगे। नवाब टैंक में बहुत जल्द नाव चलाई जाएंगी। घूमने वालों के लिए अलग ट्रैक भी होगा। डीएम की प्रेसवार्ता में एडीएम गंगाराम गुप्त, सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी, सहायक जिला सूचना अधिकारी रूपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन