फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The rain stopped, started rising mercury,

थमी बारिश, चढ़ने लगा पारा, चारों जनपदों में मौसम खुला रहा

Wed, 28 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 28 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The rain stopped, started rising mercury,

तीन दिनों के बाद थमी बारिश से बुंदेलखंड में तापमान पटरी पर आने लगा है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में बुधवार को मौसम खुला रहा। बारिश न होने और धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमानों में बढ़ोत्तरी हुई है। चित्रकूट जनपद में जहां अधिकतम तापमान ज्यादा रहा वहीं न्यूनतम सबसे कम रहा।

विज्ञापन


कई दिनों के बाद सुबह धूप देखकर आम लोगों के चेहरे पर राहत नजर आई। बारिश भी थमने से मौसम तेजी से सुधार की ओर बढ़ने लगा। दिन में धूप ने अधिकतम तापमान बढ़ा दिया। इसका असर रात में नजर आया और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय बांदा में एक-एक डिग्री और इजाफे के साथ अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। चित्रकूट में अधिकतम तापमान ने 5 डिग्री कर छलांग लगाते हुए 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर थमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा में अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 18.7 और न्यूनतम में भी 3 डिग्री के इजाफे के साथ 8.5 पारा दर्ज किया गया। हमीरपुर में अधिकतम में 2 डिग्री और न्यूनतम में 5 डिग्री की गिरावट आई है। यहां अधिकतम 17.2 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दिन भर धूप निकलने से जनजीवन ढर्रे पर लौटता नजर आया। सड़कों और बाजारों में कुछ चहल-पहल ज्यादा रही। किसानों के चेहरों पर भी उम्मीदों की मुस्कान नजर आईं। अलबत्ता सुबह शाम घना कोहरा बरकरार है। केंद्रीय जल आयोग के मौसम विभाग के सुरेश कुमार के मुताबिक बारिश के आसार फिलहाल नहीं है। लेकिन कोहरा बरकरार रहेगा। गलन में भी कमी आएगी।

बांधों में बढ़ा पानी
बांदा। बेमौसम की बारिश बांधों के लिए मुफीद रही। जल स्तर कुछ बढ़ जाने से गर्मियों में मवेशियों को पीने का पानी ज्यादा मयस्सर होगा। तीनों बांधों में 32 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। गंगऊ का जल स्तर बुधवार को 15 मिमी बारिश के बाद 711 से बढ़कर 712 फिट हो गया।


बरियारपुर में भी मामूली इजाफा हुआ। यहां 10 मिली मीटर बारिश के बाद जल स्तर 600.2 से बढ़कर 600.7 फिट हो गया। रनगवां बांध में 8 मिली मीटर बारिश हो हुई। लेकिन जल स्तर नहीं बढ़ा। बांधों का यह पानी सिंचाई विभाग ने गर्मियों में मवेशियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए रिजर्व कर रखा है। इस पानी से नहर चलाकर तालाब भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed