फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The proud daughter of Banda

बांदा की बेटी ने किया नाम रोशन

Fri, 29 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 29 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The proud daughter of Banda

बांदा। जिले की होनहार मेधावी बालिका ने अपनी मेधा का

विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपनी सेक्रेट्री फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 25वीं रैंक हासिल की है।

शहर के डीएम कालोनी निवासी बस संचालक मयंक गुप्ता और समाजसेवी ऊषा गुप्ता की बेटी प्रांजलि ने वर्ष 2015 के दिसंबर में आयोजित कंपनी सेक्रेट्री फाउंडेशन की परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में देश भर में लगभग 50 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब इस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। घोषित सूची के क्रम संख्या 253 में प्रांजलि का नाम दर्ज है।

उसकी रैंक राष्ट्रीय स्तर पर 25वीं है। प्रांजलि ने वर्ष 2014-15 में वन स्थली विद्यापीठ, जयपुर से इंटर की परीक्षा 87 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

उसका चयन बीकाम के लिए दिल्ली यूनीवर्सिटी में हो गया था, लेकिन उसने कानपुर के क्राइस्ट चर्च कालेज में दाखिला लिया और बीकाम के साथ फाउंडेशन कोर्स की तैयारी भी करती रही।

प्रांजलि की तमन्ना देश की किसी बड़ी और बेहतर कंपनी में सेकेट्री का दायित्व निभाने की है। नतीजा घोषित होने के बाद प्रांजलि के घर में खुशी का माहौल है। बधाइयां देने वालों का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed