फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The prison will replace four mudrers

चार हत्यारोपियों की बदलेगी जेल

Tue, 03 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 03 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। यहां मंडल कारागार में बंद पांच बंदियों को प्रदेश के दूसरे जनपदों की जेल मेें स्थानांतरित करने के लिए जेल अधीक्षक की अर्जी को अदालत ने मंजूरी दे दी है। अब शीघ्र ही पांच बंदी यहां से दूसरी जेलों को भेजे जाएंगे।

जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने जनपद सत्र न्यायाधीश को दी अर्जी में पांच बंदियों विशेश्वर पुत्र राम मनोहर, चांदबाबू, शाहरुख, इरफान उर्फ लाला और इरफान उर्फ पप्पू को प्रशासनिक आधार पर बांदा जेल से दूसरे जनपदों में स्थित केंद्रीय जेलों में भेजने की अनुमति मांगी थी। इसमें कहा था कि शासन ने न्यायालय से अनुमति लेकर स्थानांतरित करने को कहा है। इस पर सत्र न्यायाधीश की अदालत से विचाराधीन बंदियों को नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

 बंदियों ने नोटिस के जवाब में कहा था कि उनके विरोधी सत्ताधारी राजनैतिक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पैरवी करके अन्य जिलों में स्थानांतरित करने के आदेश करा दिए गए हैं। उन्हें स्थानांतरित किया गया तो मुकदमों के निस्तारण में भारी विलंब होगा। आर्थिक नुकसान भी होगा। बंदियों ने प्रार्थना पत्र को दुर्भावनापूर्ण व राजनैतिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सत्र न्यायाधीश ने पांचों विचाराधीन बंदियों के मामले में अलग-अलग आदेश किए। तीन पृष्ठीय आदेशों में सत्र न्यायाधीश ने जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) द्वारा हाईकोर्ट के आदेशों की दी गई दलीलों आदि का हवाला देकर विचाराधीन बंदी विशेश्वर पुत्र राम मनोहर और शाहरुख को केंद्रीय कारागार वाराणसी, चांदबाबू को केंद्रीय कारागार फतेहगढ़, इरफान उर्फ लाला को केंद्रीय कारागार बरेली, व इरफान उर्फ पप्पू को केंद्रीय कारागार आगरा स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है। न्यायाधीश ने यह शर्त लागू की है कि न्यायालय में हरेक पेशी पर इन बंदियों को पेश किया जाएगा और पेशी के दौरान उन्हें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि विशेश्वर को छोड़कर अन्य चारों बंदी 9 अक्तूबर 2013 की रात डीएवी कालेज चौराहे पर इंतजार अहमद उर्फ मुन्नू की गोली मारकर हत्या के मामले में अभियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed