{"_id":"fddb55c5f7fae3d58390a2bd91c510c9","slug":"the-poor-surrounds-commissioner-car-for-blanket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल को गरीबों ने घेरी कमिश्नर की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल को गरीबों ने घेरी कमिश्नर की कार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कंबल दो, जान न लो’ नारे के बीच गरीब, वृद्ध और
विज्ञापन
असहायों ने कलेक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर की कार घेर ली। बमुश्किल पुलिस ने
उन्हें हटाया तो सभी जजी चौराहा आ गए और जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने
पर बमुश्किल जाम खत्म किया।
सोमवार को कचहरी परिसर में स्थित एनआईसी केंद्र में मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए कमिश्नर और डीएम समेत अन्य बड़े अधिकारी आए हुए थे।
इसी बीच दो सौ से ज्यादा गरीब, वृद्ध व असहाय महिला-पुरुषों ने उनकी कारें घेर लीं। आरोप लगाया कि घंटों खुले आसमान तले ठिठुरने के बाद भी कंबल नहीं दिए जा रहे। नारे लगाए और रोष जताया।
गरीबों की भीड़ व गुस्सा देख कोई अधिकारी एनआईसी से बाहर नहीं निकला। अलबत्ता कोतवाली पुलिस बुला ली गई। प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बमुश्किल गरीबों को हटाकर दूर किया। इस पर इस हूजूम ने जजी चौराहे आकर यहां जाम लगा दिया।
यह देर शाम तक चला। यातायात ठप रहा। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद आए एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह ने उन्हें कंबल देने का भरोसा दिलाया। तभी यह बूढ़े और असहाय जाम खत्म करने पर राजी हुए। चेतावनी दी कि दो दिन में कंबल नहीं मिले तो शहर के सभी मजबूर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।