फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The poor should get timely treatment, do not delay

गरीब को समय पर इलाज मिले, लेटलतीफी न करें

Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The poor should get timely treatment, do not delay
The poor should get timely treatment, do not delay - फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संबंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों में शीघ्र अमल करें, जिससे गरीब व्यक्तियों का समय पर इलाज हो सके। इसमें लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात विधान परिषद संसदीय अध्ययन समिति सभापति हीरालाल ने अधिकारियों से कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सभापति ने कहा कि विवेकाधीन कोष से संबंधित पत्रों पर रिपोर्ट लगाकर शासन को भेजें। निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों का प्रोटोकाल के अनुसार सम्मान किया जाए। उनके फोन उठाएं। जनप्रतिनिधियों के पत्रों में 15 दिन के अंदर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर प्राथमिकता से कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराया जाए। खासकर जनसामान्य की समस्याओं वाले पत्रों का तुरंत निस्तारण हो। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने भरोसा दिलाया कि समिति के निर्देशों का सही ढंग से अनुपालन कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के कार्यों को प्राथमिकता दें। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि समिति के हर निर्देशों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी अभिनंदन ने सभापति को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

बैठक में उप सचिव राम नारायण, समीक्षा अधिकारी सुनील यादव, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्त, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) हुबलाल, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एके बघेल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed