फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The pole has been fallen for two months, the angle is hanging with the help of wire

Banda News: दो माह से गिरा पड़ा खंभा, तार के सहारे लटका एंगल

Sat, 19 Apr 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 19 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The pole has been fallen for two months, the angle is hanging with the help of wire
अछल्दा-बिधूना मार्ग पर हवा टूटा पड़ा खंभा और हवा में झूलता एंगल। - फोटो : अछल्दा-बिधूना मार्ग पर हवा टूटा पड़ा खंभा और हवा में झूलता एंगल।
रुरुगंज। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गांव गुरुखुंदा के करीब सड़क किनारे लगे 33 केवीए लाइन का बिजली पोल पिछले करीब दो माह से गिरा पड़ा है। किसी वाहन की टक्कर से यह पोल टूटकर गिर गया था।
विज्ञापन

उसका एंगल बिजली के तार के सहारे हवा में झूल रहा है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। बिजली विभाग के जिम्मेदार इससे बेखबर बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 33 केवीए लाइन के टूटे इस पोल पर बिजली की सप्लाई भी चालू है।
विज्ञापन

बिजली विभाग को अवगत करवाने के बाद भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। बिजली पोल टूटे होने से तार इतने नीचे लटक गए हैं कि कभी भी कोई इसकी चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी संजीव यादव, डिंपल शाक्य और नंदू पोरवाल का कहना है कि बिजली उपकेंद्र नेवलगंज के अधिकारियों व कर्मचारियों से अनेकों बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में एसडीओ मनोज महाजन ने बताया कि साइट पर पोल पंहुच गया है। हाइड्रा न मिलने के कारण समस्या बनी है। जल्दी ही हाइड्रा मंगवाकर पोल लगवा दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed