{"_id":"d527a81a5f5cf54007791d222cf326d4","slug":"the-playing-field-parking-angered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान में पार्किंग से खिलाड़ी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान में पार्किंग से खिलाड़ी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के प्रमुख मैदान रायफल क्लब ग्राउंड को
विज्ञापन
अलीगंज पुलिस चौकी द्वारा पकड़े गए वाहनों को खड़ा करने का अड्डा बनाने से
खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में रोष है। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर
खिलाड़ियों ने चेतावनी दी कि इस पर रोक न लगी तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
बुधवार को खिलाड़ियों के जत्थे ने कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट की अनुपस्थित में कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि हाईकोर्ट ने वर्ष 2006 में आदेश देकर रायफल क्लब ग्राउंड में खेल के अलावा अन्य किसी भी उपयोग पर रोक लगा रखी है।
इसके बावजूद प्रशासन आए दिन इस ग्राउंड में कोई न कोई आयोजन कर रहा है। हर साल दीपावली पर आतिशबाजी की बाजार लगवा दी जाती है। नेताओं की रैलियां, जनसभाएं, प्रदर्शनी, सर्कस आदि भी यहीं कराए जाते हैं। हाल ही में ट्रांसफार्मर के लिए चार खंभे इसी ग्राउंड पर लगा दिए हैं। यह सब काम हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन और खेल में व्यवधान है।
खिलाड़ियों ने कहा कि कुछ दिनों से अलीगंज पुलिस अवैध वाहन पकड़कर इसी ग्राउंड में खड़ा कर रही है। भारी भरकम वाहनों से ग्राउंड क्षतिग्रस्त हो रहा है। प्राइवेट बसों ने बाउंड्री दीवार तोड़ दी है। खिलाड़ियों ने मांग की कि खेल मैदान में वाहन आदि न खड़ा करने और टूटी बाउंड्री दुरुस्त कराई जाए।
ज्ञापन देने वालों में डा. भानु प्रसाद भटनागर, कुतैबा जमां खां, सैय्यद अल्तमश हुसैन, राजेंद्र अवस्थी, मोनिस खां, आसिफ, देवेंद्र यादव, अभय श्रीवास्तव, शालू, गुड्डू, राजीव कुमार, शब्बर भी शामिल रहे।