{"_id":"57f937cf4f1c1b6a532704be","slug":"the-pair-won-the-doubles-akram-shashank","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगल में अकरम-शशांक की जोड़ी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगल में अकरम-शशांक की जोड़ी जीती
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
हार्पर क्लब में बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हार्पर क्लब मेें जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल में एकल और युगल के दिलचस्प मुकाबले हुए। पुरुष युगल में फाइनल मैच में अकरम व शशांक की जोड़ी ने विश्वास व विप्रांशु की जोड़ी को पराजित कर दिया।
विज्ञापन
अंडर-19 एकल फाइनल मैच भानु ने प्रदीप को पराजित कर जीता। एकल जूनियर में विप्रांशु ने अकरम को शिकस्त देकर जीत हासिल की। इसके पूर्व हुए सेमीफाइनल में काजी जमीर व अशफाक की जोड़ी ने सीरजध्वज सिंह व शशि रुपौलिहा की जोड़ी को 14-21, 21-19 व 21-16 के अंतर से तीन सेटों में पराजित किया। विक्रम-प्रदीप की जोड़ी ने आलोक प्रशांत को 21-13 व 21-15 से पराजित किया।
विज्ञापन
पुरुष एकल में प्रदीप वर्मा ने शिवांकुर को 21-14, 21-14 से हराया। भानु ने विक्रम सिंह को कड़े मुकाबले में 23-21, 21-19 से मात दी। महिला युगल में प्रियंका सिंह व विजय लक्ष्मी की जोड़ी ने जीत हासिल की। अंडर-17 आयु वर्ग में विप्रांशु और विष्णुकांत की जोड़ी ने सार्थक व अंश गोयल की जोड़ी को 21-12, 16-21 और 21-8 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
मोहम्मद अकरम व शशांक ने सूर्य प्रताप व अभिषेक श्रीवास्तव को 21-15, 21-18 से हराया। मैचों का सिलसिला जारी था। उसके बाद फाइनल मैच होने थे। यह मैच बीबीडी विश्वविद्यालय और थर्मल पावर प्रोजेक्ट संयुक्त रूप से करा रहा है। उधर, देर रात युगल का फाइनल जारी था। इसमें काजी जमीर एंड पार्टनर और विक्रम एंड पार्टनर के बीच मैच खेला जा रहा था।