{"_id":"61e467016116930f987b9149","slug":"the-old-woman-hanged-herself-in-a-domestic-dispute-banda-news-knp6757124143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह में वृद्धा ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह में वृद्धा ने फांसी लगाई
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। खेत में पेड़ पर साड़ी बांधकर वृद्धा फांसी पर झूल गई। आत्महत्या की वजह परिजन गृह कलह बता रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के औगासी रोड निवासी रामकृपाल की पत्नी गंगादेइया (65) रविवार को सुबह अनवान गांव रोड पर खेत में बबूल के पेड़ में साड़ी से फांसी लगा ली। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और घटना की जानकारी ली। घटना की वजह गृह कलह बताई। मृतका के पांच बेटे हैं। पुत्र पप्पू ने बताया कि वृद्ध होने से मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
मामूली बात पर झगड़ने लगती थीं, अगर कोई जवाब दे देता था तो भड़क जाती थीं। उधर, शहर के अलीगंज में शकुंतला (28) ने शनिवार की देर शाम घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह घरेलू कलह बताई है। एक अन्य घटना में बरुआ (गौरिहार, छतरपुर) गांव में निराशा (26) ने गृह कलह के चलते रविवार को सुबह जहर खा लिया। परिजनों ने उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।