फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The night's heat broke a 14-year record

Banda News: रात की गर्मी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड

Sat, 19 Apr 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The night's heat broke a 14-year record
गर्मी से बचने के लिए उपाय कर जाते लोग।  - फोटो : संवाद
बांदा। रात की गर्मी ने पिछले 14 वर्षों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, वहीं रात का तापमान भी सामान्यये पांच डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिन में लू और धूप से राहगीरों की हलक सूख रहे हैं। रात में कूलर-पंखों से भी राहत नहीं मिली। गर्मी से आमजन बेहाल है, वहीं पशु-पक्षियों की भी परेशानी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिम से आ रही हवाओं के चलते गर्मी बढ़ रही है। एक-दो दिन में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को तीन डिग्री बढ़कर 42 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री का इजाफा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग में पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। बताया कि बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों में शनिवार व रविवार को आंधी व बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के चलते तापमान बढ़ रहा है। ऐसा करीब 14 वर्ष बाद हुआ है कि 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचा है और न्यूनतम 27 डिग्री तक गया है। वर्ष 2015 में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उधर, शुक्रवार को सुबह तक को आसमान में बदली रही और ठंड पुरवा हवा के झोंके सकून पहुंचाते रहे, पर दस बजे के बाद तीखी धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 28 किलोमीटर की गति से चले लू के थपेड़ों ने राहगीरों को बेचैन कर दिया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने गन्ना का जूस और कोल्डड्रिंक का सहारा लिया। उधर, लू का प्रकोप बढ़ने से बेजुबानों पर आफत आ गई है। शहर में घूमने वाले छुट्टा पशु प्यास से व्याकुल होकर पानी के लिए भटकते रहे। गर्मी का असर बाजार पर भी देखा गया। अक्सर भीड़ से खचाखच रहने वाले सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर में सन्नाटा रहा। गूलरनाका रोड में तो दोपहर में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।

पशुओं की सेहत का ध्यान रखें पालक
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिवकुमार वैश्य ने पशु पालकों को सलाह दी है कि ऐसे समय में पालतू पशुओं को लेकर विशेष ध्यान रखें। उन्हें सुबह-शाम ही चरने के लिए खोलें। रात में खुली जगह व छांव में बांधे। हर दो घंटे में पानी जरूर पिलाएं। ध्यान रखें कि पानी गर्म न हो।


पालिका ने नहीं खुलवाए पौशाला, पाउच का सहारा
बांदा। नगर पालिका को शायद अभी और गर्मी का इंतजार है। शहर में अभी तक पौशाला तक नहीं खुलवाए गए हैं। राहगीरों की जहां तेज धूप में हलक सूख रही है, वहीं लू के थपेड़े उन्हें बेहाल कर रहे हैं। राहगीर पानी की तलाश में भटकते हैं। मजबूरी में उन्हें 20 रुपये की पानी की बोतल या तीन रुपये का पानी का पाउच खरीदना पड़ रहा है।

सप्ताह भर के मौसम पर एक नजर (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 42.00 27.00
गुरुवार 39.00 24.00
बुधवार 36.00 21.00
मंगलवार 34.00 21.00
सोमवार 33.00 20.00
रविवार 36.00 22.00
शनिवार 38.00 24.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed