फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The mystery of the death of the young man was not solved even on the second day

दूसरे दिन भी नहीं सुलझी युवक की मौत की गुत्थी

Wed, 26 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The mystery of the death of the young man was not solved even on the second day
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव में मंगलवार की सुबह घर के दरवाजे पर स्थित शौचालय में मिले सुनील निषाद (38) पुत्र मेड़वा के शव की गुत्थी दूसरे दिन भी नहीं सुलझी। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या ही मानकर जांच कर रही है। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत बताई गई है।
विज्ञापन

शौैचालय में रखे कंडों के ढेर में सुनील का शव संदिग्ध परिस्थितियों और अवस्था में मिला था। गले में साफी का फंदा कसा हुआ था। सुनील घर की मामूली खेतीबारी के साथ बाइक पर नदी से बालू ढोकर बेचता था। पत्नी गुडिय़ा ने पुलिस को बताया था कि पड़ोस के चोर लोगों ने उसे शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर हत्या की है। लेकिन पुलिस अभी इस तथ्य को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर रही।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भी जांच की बात कह रही है। बुधवार को देर शाम क्षेत्राधिकारी सदर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत बताई गई है। उधर, थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed