{"_id":"e0f7ce777d4e7d6fdf818f1dee78592c","slug":"the-mother-daughter-died-in-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पत्नी के साथ बेटी का इलाज कराने जा रहे युवक
विज्ञापन
की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई,
जबकि युवक चुटहिल हो गया।
दूसरे हादसे में बाइक सवार बैलगाड़ी से टकराकर घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एक अन्य हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मवई खुर्द (छनेहरा लालपुर) गांव निवासी हीरालाल (30) अपनी पत्नी गुड़िया (28) के साथ शुक्रवार को सुबह पुत्री खुशी (2) का इलाज कराने बाइक पर बांदा आ रहा था।
बबेरू-बांदा मार्ग पर हथौरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। खुशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया।
यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई। हीरालाल को भी चोटें आईं। हीरालाल ने बताया कि गुड़िया की कोई संतान नहीं थी।
जेठानी भूरी उसकी बहन भी है। जेठानी की पुत्री खुशी को उसने गोद लिया था। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद जौरही गांव में ग्रामीणों ने खलासी और ट्रक को पकड़ लिया। चालक भाग निकला।
एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के कुर्मिन पुरवा (शाहपाटन) गांव का दीनदयाल उर्फ पप्पू (35) पुत्र काशी प्रसाद पटेल गुरुवार की रात अतर्रा से बीज लेकर बाइक पर गांव जा रहा था।
नरैनी-भवई के बीच सामने से आ रही बोलेरो की रोशनी से चकाचौंध होकर वह बैलगाड़ी से जा टकराया। राहगीरों ने उसे सीएचसी नरैनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। यदि हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। उसकी दो पुत्रियां हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पिता के साथ किसानी करता था।
उधर, शहर केे किलेदार का पुरवा निवासी महेश (32) पुत्र मंगल राजपूत अपने साढू रज्जू (30) पुत्र जमुना राजपूत निवासी झंझरा शुक्रवार को दोपहर बाइक पर पैलानी से बांदा आते समय ककरा नाला के पास मोड़ पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों घायल हो गए।