{"_id":"d5e132ed93d412ecb247171493d630f2","slug":"the-md-told-the-dictator-to-power-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों ने एमडी को तानाशाह बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों ने एमडी को तानाशाह बताया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिजली कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर
विज्ञापन
तीसरे चरण के आंदोलन में मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।
प्रबंधक निदेशक को भेजे 20 सूत्रीय ज्ञापन में मांग की कि संघ के साथ
बातचीत के लिए तिथि निर्धारित करके समस्याओं का समाधान किया जाए।
दक्षिणांचल कमेटी आगरा के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने संघ के जोनल मंत्री मोहम्मद सुुभान की अगुवाई में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य अभियंता कार्यालय में एकजुट होकर नारे लगाए। जोनल मंत्री ने प्रबंधक निदेशक पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो चरणों के आंदोलन के बाद भी बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया।
जोन उपमंत्री (कर्वी) रामलाल यादव ने कहा कि नौ साल से संविदा कर्मी न्याय के लिए भटक रहे हैं। ईपीएफ खाता खोलकर जमा पर्ची नहीं दी जा रही है और न ही परिचयपत्र जारी किए। मंडल प्रभारी आशुतोष दीक्षित ने कहा कि ठेकेदारों का श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन न होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
आलोक शर्मा ने कहा कि तीन माह से संविदा कर्मियों का मानदेय नहीं मिला। यदि दीपावली के पहले मानदेय न मिला तो कर्मचारी सात नवंबर से हड़ताल करेंगे। दिसंबर में 21 जिलों के कर्मी आगरा कार्यालय का घेराव करेंगे।
अमीनदुद्ीन, नसीम, आशीष सक्सेना, शब्बीर, जुनैद अहमद, राजेश, राम आसरे, शिव सागर, बृजेश श्रीवास्तव, हनीफ, सुशील जोशी, अवधेश, अकील, जुबैर, आलोक मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, रवींद्र, सुरेश, इरफान, खुर्शीद, निजामी, मोहन स्वरूप, पवन, रामसजीवन, श्यामलाल, कमाल, मोहम्मद रजा, रियाज, महेंद्र साहू मौजूद रहे।