{"_id":"1a40edfa41fdf80ec07bedab0aafecb0","slug":"the-mass-wedding-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सामूहिक विवाह समारोह में नौ जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भांवरों की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन
बबेरू रोड स्थित मैरिज हाउस में रविवार को महासभा जिलाध्यक्ष डा.एसएन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह व तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने वर-वधू पक्ष की अगवानी की। परिणय में शामिल जोड़ों में रोशनी (बगेहटा, हमीरपुर)-दीपेंद्र (खरेला, हमीरपुर), निधि (महोबा)-शिवबरन (जालौन), सुशीला (मानिकपुर)-वीरेंद्र (गुरेह), संध्या (बिंवार)-प्रेम (सैमरी), सपना (पारा, हमीरपुर)-पूरन (बिवांर, हमीरपुर), अर्चना (भिड़ौरा)-अमित (अतर्रा), मैना (अमलोर)-अमित (पनवाड़ी), संगीता (झांसी)-विशोक (अतर्रा) और ज्योति (जमालपुर)-राकेश (जौहरपुर) दांपत्य सूत्र में बंधे।
विज्ञापन
आयोजन समिति की ओर से प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र व गृहस्थी का सामान भेंट कर विदाई दी गई। संयोजक नरेंद्र सिंह परिहार महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, स्वामी बालमुकुंदाचार्य (अयोध्या), प्रताप सिंह बुंदेला (झांसी), शिवनारायण सिंह (मऊरानीपुर) समेत बसपा नेता जयराम सिंह, शक्ति सिंह, रणविजय सिंह, रामकरन सिंह, अरविंद सिंह, पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह परमार, अशोक सिंह गौर, दीपक सिंह गौर, विशंभर सिंह, रणविजय सिंह, पतिराखन सिंह, सुनील सिंह गौतम समेत स्वजातीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
द्वितीय सामूहिक क्षत्रिय विवाह कल
बांदा। द्वितीय सामूहिक क्षत्रिय विवाह 10 फरवरी को यहां निजामी मैरिज हाउस में होगा। आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र सिंह और सचिव हरीशरण सिंह ने बताया कि भव्य समारोह के बीच विभिन्न क्षेत्रों के वर-वधू दांपत्य सूत्र बंधन में बंधेंगे।
फिलहाल चार जोड़े पंजीकृत हुए हैं। इनमें गजराज सिंह-राधा सिंह, पुष्पेंद्र सिंह-रजनी सिंह, शिवपाल सिंह-प्रियंका और भानु प्रताप सिंह-प्रिंयका सिंह शामिल हैं। परिग्रहण रात 9 बजे और विदाई 11 फरवरी को प्रात: होगी। आयोजन क्षत्रिय विकास सिमिति कर रही है।