फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The lawyer protested by standing in the drain.

Banda News: नाले में खड़े होकर अधिवक्ता ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The lawyer protested by standing in the drain.
फोटो- 22 स्लोग लिखी तख्ती लेकर नाराजगी जताता अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन


- नाले में बैठकर अधिवक्ता ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी



बांदा। कचहरी स्थित निर्माणाधीन नाले का काम बंद होने व खुले पड़े नाले में गिरने से घायल हो रहे वादकारियों को लेकर अधिवक्ता विमल कृष्ण श्रीवास्तव ने नाले में खड़े होकर प्रदर्शन किया। बताया कि दो दिन पहले नाले का काम शुरू कराने व जितना नाला बन गया है उसे ढकने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की गई थी। कोई कार्रवाई न होने पर आज मजबूरन नाले में बैठकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बताया कि इस खुले नाले में पिछले एक सप्ताह में पांच वादकारी गिरकर घायल हुए है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। आंदोलन का कचहरी के तमाम वकीलों ने समर्थन किया। कहा कि जल्द समस्या का निदान न हुआ तो मामले को बार संघ में रखा जाएगा और आंदोलन व चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed