फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Kerala government condemns violence

हिंसा को लेकर केरल सरकार की निंदा

Sat, 04 Mar 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
The Kerala government condemns violence
पूर्व मंत्री व सपा वरिष्ठ नेता जमुना प्रसाद बोस। - फोटो : अमर उजाला

आरएसएस कार्यकर्ताओं व राष्ट्रवादी नागरिकों की हत्याओं के मामले में केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट सरकार की जमकर आलोचना हुई। भाजपा समेत विभिन्न संगठनों के नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी कि अलोकतांत्रिक कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को कचहरी स्थित अशोक लाट में लोक अधिकार मंच के तत्वावधान में विरोध-प्रदर्शन हुआ। केरल में राष्ट्रवादी नागरिकों की शृंखलाबद्ध हत्याओं की निंदा की गई। धरने में सपा वरिष्ठ नेता जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी शुरू से ही राष्ट्रविरोधी व लोकतंत्र विरोधी है। फिरंगियों का साथ देकर भारत के साथ छल किया था। अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवादी नागरिकों की हत्या घोर अलोकतांत्रिक कृत्य है।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा कि कम्युनिस्ट सरकारों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। संयोजक गणेश वाजपेयी, जमुना गुप्ता, प्रभा गुप्ता, संतोष गुप्ता, अर्चना मिश्रा, राजेंद्र सक्सेना, चंद्रिका सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया। बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी क्रांति शेखर सिंह को सौंपा। इसमें केरल सरकार की निंदा समेत हत्याएं रोकने और हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई आदि मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक त्रिपाठी जीतू, विशंभर सिंह लालू, नरेंद्र सिंह नन्ना, आशुतोष मिश्रा, लवलेश सिंह, अशोक ओमर, कल्लू राजपूत, महेंद्र सिंह वर्मा, अतुल मोहन, पुष्कर द्विवेदी, नागेश खरे नागी, सचिन अग्निहोत्री, कमल सिंह, अभिनव गुप्ता, दिग्विजय सिंह, पंकज रैकवार, अभिषेक मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, चंदन शुक्ला, मयंक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रानीबाई साहू, निर्मला तिवारी, उर्मिला पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed