फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The hottest night of the season, temperature reached 29.6

Banda News: सीजन की सबसे गर्म रात, 29.6 पहुंचा तापमान

Thu, 24 Apr 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The hottest night of the season, temperature reached 29.6
बांदा। बुधवार की रात सीजन की सबसे ज्यादा गर्म रही। रात का तापमान रिकार्ड 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे गर्मी के चलते लोगों में बेचैनी रही। दिन में भी 44 डिग्री तापमान के बीच आसमान से आग बरसी। राहगीरों को पेड़ों की छांव में बैठना पड़ा। तेज धूप व लू के कारण बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर में पूरी तरह सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी चार-पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जनपद में अप्रैल माह में ही मई व जून जैसी गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ता तापमान सभी वर्गों के लिए भारी पड़ रहा है। लोगों को भीषण गर्मी के चलते अब न तो रात में चैन मिल रहा है और न ही दिन में। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शाह के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

अप्रैल के आखिरी पखवारे में रात का तापमान सामान्यत: 24 से 25 डिग्री तक होना चाहिए। इस समय यह 29 से 30 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। वहीं दिन में पश्चिम से आ रहीं गर्म हवाएं हीटवेव की स्थिति पैदा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात सीजन की सबसे ज्यादा गर्म रही। वहीं अप्रैल माह में दशकों बाद इतना ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। उधर, गुरुवार को सुबह सात बजे के बाद ही सूर्य की तल्ख किरणें लोगों का शरीर भेदने लगीं। दस बजते-बजते धूप इतनी तेज हो गई जैसे आसमान से आग बरस रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा लू और धूप को देखते हुए लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। ज्यादातर लोग घरों में कूलर-पंखों में जमे रहे। वहीं ज्यादा गर्मी का प्रभाव बाजार में भी दिख रहा है। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सन्नाटे की स्थिति नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed