{"_id":"583c75d94f1c1bb412de569a","slug":"the-government-blew-spaiyon-bier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने फूंकी केंद्र सरकार की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने फूंकी केंद्र सरकार की अर्थी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सराकर की अर्थी लेकर अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन करते सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के विरुद्ध सपा ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की अर्थी निकाली और फूंका। सोमवार को दोपहर जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी के नेतृत्व में सपाइयों का जुलूस हाजीगंज पद्माकर चौराहा से शुरू हुआ और स्टेशन रोड व बाजार होकर स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट आया। सपाई कंधे पर केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी लिए थे। इसे अशोक लाट के पास आग के हवाले कर दिया। अर्थी में रखी ढेरों आतिशबाजी के धमाकों से आसपास का इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन
सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी का फरमान तुगलकी है। देश का हर आदमी सड़क पर खड़ा है। बीमारों की इलाज के अभाव में मौतें हो रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां व इमरान अली राजू, बृजभूषण सिंह यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित, महासचिव राजेंद्र यादव, देवराज गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, प्रदीप यादव, कुदरत उल्ला, लालेंद्र धुरिया, मनोज वर्मा, मदन गोपाल, रईस अहमद, यूसुफ मंसूरी, अनूप यादव, आमिर खां, मनोज निगम लाला, शोभाराम कश्यप, शरद यादव, प्रदीप जड़िया, अमित सेठ भोलू, नईम नेता, रामपाल प्रजापति, रुखसाना हाशमी, सुनीता रैकवार, रानी देवी, अजय चौहान, अभिषेक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन