{"_id":"60f30ca88ebc3e834027d9d7","slug":"the-girl-burnt-herself-alive-when-her-husband-beat-her-banda-news-knp6408159114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पीटा तो युवती ने खुद को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पीटा तो युवती ने खुद को जिंदा जलाया
विज्ञापन
बांदा। पति की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने शुक्रवार की शाम खुद को जिंदा जला लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि जुआ खेलने के लिए पैसे न देने पर पति ने उसे पीट दिया था। शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था।
गिरवां थाना क्षेत्र के नाई गांव निवासी धीरू की पत्नी रोहिणी (30) ने शुक्रवार को शाम घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
परिजन घटना का कारण बताने से कतराते रहे। मृतका के भाई पड़नी क्षेत्र के सिमौनी निवासी अनिल तिवारी ने बताया कि पांच साल पूर्व शादी हुई थी। दो पुत्र हैं। आरोप लगाया कि पति शराब के नशे में बहन रोहिणी को अक्सर मारता-पीटता था।
विज्ञापन
मृत्यु से पूर्व बहन ने बताया था कि पति जुआ हार जाने पर घर आया और रुपये की मांग की। शराब के नशे में था। रुपये देने से मना कर दिया तो पति 20 किलो लाही बाजार बेचने जाने लगा। उसने लाही की बोरी छीन ली। इससे पति ने उसके साथ मारपीट की।
भाई के मुताबिक, ग्रामीणों में चर्चा है कि गुस्से में पति ने खुद बहन को मिट्टी का तेल दिया था। मृत्यु पूर्व मजिस्ट्रेट को भी यही बयान दिया जाना बताया गया है।