फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The first Saturday of the monsoon was spent among the prisoners

बंदी के बीच घरों में बीता सावन का पहला शनिवार

Sat, 11 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The first Saturday of the monsoon was spent among the prisoners
सरकार की बंदी में बंद बांदा का चौक बाजार। - फोटो : BANDA
बांदा। तीन महीनों तक लगातार लॉकडाउन में घरों में कैद रहा जनजीवन कुछ दिन की बहाली के बाद सावन के पहले शनिवार को फिर घरों पर ठहर गया। प्रदेश सरकार के घोषित तीन दिन की बंदी का मंडल मुख्यालय सहित पूरे जिले में व्यापक असर रहा। कारोबार, जनजीवन, सरकारी कार्यालय इत्यादि सूने रहे। डीआईजी से लेकर डीएम-एसपी और अन्य अधीनस्थ अफसर और पुलिस बल की सख्ती ने बंदी को और सख्त बना दिया।
विज्ञापन

तीन दिनी बंदी के लिए प्रशासन अफसरों ने पूर्व संध्या से ही तैयारियां कर ली थीं। देर शाम डीआईजी दीपक कुमार खुद मुख्यालय में निकल पड़े। अलीगंज पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों को बंदी के दौरान ड्यूटी संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने चेतावनी भरे लहजे में अपने वाहन से बंदी का पालन करने का एनाउंस किया। शनिवार को दोपहर पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा भी अलीगंज चौकी पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा भी यहां मौजूद थे। अधिकारियों ने आपसी मंत्रणा के बाद कुछ इलाकों का भ्रमण किया। बाद में क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जत्थों ने शहर में रूट मार्च निकाला।

बंदी में शनिवार को गश्त पर निकले एसपी डा.एसएस मीणा व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र मंत्रणा करते हुए।

बंदी में शनिवार को गश्त पर निकले एसपी डा.एसएस मीणा व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र मंत्रणा करते हुए।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed