फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer was killed in collaboration with the enemys brother, Illicit relationship with enemys brother

पत्नी का खूनी खेल: दुश्मन के भाई से थे अवैध संबंध, किसान की कराई थी हत्या, ऐसे खुला परत दर परत मामला

Sun, 27 Aug 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2023 11:42 PM IST
सार

Banda Murder: जेल से आने के बाद बालकरन पत्नी को प्रताड़ित करता था। इसी को लेकर पत्नी बालकरन से परेशान थी। उधर, मृतक राजाराम का भाई राजकुमार भी अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था। इसलिए दोनों ने मिलकर बालकरन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
The farmer was killed in collaboration with the enemys brother, Illicit relationship with enemys brother
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पत्नी ने दुश्मन के भाई से मिलकर किसान पति को ठिकाने लगाया था। 18 साल किसान के जेल में रहने के कारण दुश्मन के भाई से उसके संबंध हो गए थे। दुश्मन के भाई ने भी हत्या का बदला लेने के लिए महिला को साथ मिला लिया था।

विज्ञापन

मौका देखकर अपने भतीजे और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ किसान को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सर्विलांस पर पत्नी का मोबाइल लगाया तो परत दर परत मामला खुल गया। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हालांकि एक आरोपी फरार है। आला कत्ल 12 बोर और 315 बोर के तमंचे भी बरामद कर लिए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में उम्रकैद की सजा काटकर आए किसान बालकरन की हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर 24 अगस्त की रात हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सजा काटकर सात जनवरी को गांव आया था
पुलिस ने इस घटना की जांच की तो पता चला कि बालकरन पटेल ने अक्टूबर 2005 में पड़ोसी राजाराम पटेल की हत्या कर दी थी। इस घटना में उसे सजा हो गई थी। वह सजा काटकर सात जनवरी को गांव आया था। इस दौरान बालकरन की पत्नी संतोषिया का संबंध राजाराम पटेल के भाई राजकुमार से हो गया था।

बालकरन पत्नी को करता था प्रताड़ित
जेल से आने के बाद बालकरन पत्नी को प्रताड़ित करता था। इसी को लेकर पत्नी बालकरन से परेशान थी। उधर, मृतक राजाराम का भाई राजकुमार भी अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था। इसलिए दोनों ने मिलकर बालकरन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी।

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे ये
इसमें उसने अपने भतीजे और एक और पड़ोसी को शामिल किया था। इसके बाद साजिश के तहत हत्या कर दी गई। मामले में गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज ओरन सुभाषचंद्र, बिलगांव अजीत प्रताप आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed