फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The farmer died jumping into the well

किसान ने कुएं में छलांग लगा जान दी

Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

अतर्रा। फसल मुरझाने से परेशान किसान ने कुएं में

विज्ञापन
छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उस पर बैंक व साहूकारों का लगभग चार लाख रुपये कर्ज था।

तहसील क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी मइयादीन (55) पुत्र परसाद वर्मा ने गेहूं की बुवाई की थी। पंपिंग सेट चलाने के लिए डीजल खरीदने को पैसा नहीं था। खरीफ की फसल गंवाने के बाद गेहूं की फसल सूखते देख तनाव में था। बुधवार को दोपहर उसने खेत के कुएं में छलांग लगा दी।

ओरन चौकी प्रभारी राकेश पाल मौके पर आ गए और उसका शव कुएं से बाहर निकलाया। पत्नी राजपति ने बताया कि पति ने कई साल पहले इलाहाबाद बैंक (चौसड़ ब्रांच) से 60 हजार रुपए कर्ज लिया था। ब्याज बढ़ने से यह कर्ज 1.30 लाख हो गया।

उधर, पुत्री की शादी व खेती के लिए साहूकारों से भी लगभग ढाई लाख रुपए ले रखा था। उधर, एसडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि आज वह मुख्य सचिव के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। गुरुवार को राजस्व कर्मियों टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed