{"_id":"6244a8d4e6ddf44db847e1f7","slug":"the-exam-was-not-canceled-due-to-the-question-paper-of-the-second-code-banda-news-knp688431172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे कोड का प्रश्नपत्र होने से नहीं रद्द हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे कोड का प्रश्नपत्र होने से नहीं रद्द हुई परीक्षा
The exam was not canceled due to the question paper of the second code
- फोटो : BANDA
Link Copied
बांदा। बोर्ड परीक्षा में बुधवार को इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र बलिया में लीक हो जाने का बांदा में कोई असर नहीं पड़ा। यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा हुई। यहां दूसरे कोड का प्रश्नपत्र था। अलबत्ता पड़ोसी जनपद महोबा और चित्रकूट में वही प्रश्नपत्र था जो लीक हुआ। इससे वहां परीक्षा रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
हालांकि यहां भी माध्यमिक शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा केंद्रों में काफी खलबली और सरगर्मी रही। यहां 316 ईएच कोड का प्रश्न पत्र आवंटित हुआ था। उधर, बुधवार को हाईस्कूल सिलाई विषय में 10 पंजीकृत में 9 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी में 13,866 परीक्षार्थियों में 13,362 ने परीक्षा दी। 504 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि यहां वह प्रश्नपत्र नहीं आया था जो लीक हुआ है। प्रश्न पत्रों के रखरखाव, सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।