फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The duo won the badminton match Vipransh and Arsh

विप्रांश और अर्श की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन मैच

Sat, 03 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 03 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
The duo won the badminton match Vipransh and Arsh

बांदा। तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में युगल

विज्ञापन
मुकाबले में अंडर-13 में विप्रांश यादव व अर्श की जोड़ी ने जीत हासिल की। उधर, अंडर-19 में अमन व शशांक की जोड़ी विजेता बनी।

हार्पर क्लब में बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं हार्पर क्लब के प्रशिक्षु बच्चों समेत जिले के अन्य स्थानों से आए उदीयमान खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में 18 और बालक वर्ग में 44 खिलाड़ी शामिल हुए। बालक एकल अंडर-13 सेमी फाइनल में शशांक ने हर्ष सिंह को 21-5, 21-13 से व विप्रांस ने मोहम्मद अर्श को 21-11, 21-16 से हराया।

 फाइनल में विप्रांश यादव ने शशांक को 21-18, 22-24, 21-19 से शिकस्त दी। युगल सेमी फाइनल में विप्रांस व मोहम्मद अर्श ने सत्यम व हर्ष की जोड़ी को 21-9, 21-11 से तथा अकरम व शशांक ने गौरव व अरशद की जोड़ी को 21-5, 21-7 के अंतर से हराया।

फाइनल में विप्रांस यादव व अर्श ने अकरम तथा शशांक की जोड़ी को 21-18,21-19 से हराया। अंडर-19 सेमी फाइनल बालक एकल वर्ग में अमन ने मोहम्मद अकरम को 21-7, 21-11 से तथा शशांक ने विप्रांश को 21-19, 21-17 के अंतर से हराया।

फाइनल में अमन ने शशांक को 21-17, 21--15 से पराजित किया। युगल सेमी फाइनल में अमन व शशांक ने मयंक व अर्श को 21-9, 21-10 से तथा अकरम व विप्रांश ने हर्ष व सत्यम को 21-15,21-11 से हराया। फाइनल में अमन व शशांक की जोड़ी ने विप्रांश व अकरम को 21-19, 21-17 से शिकस्त दी।

शुक्रवार को देर शाम डीएम सुरेश कुमार ने विजेता टीम के बच्चों को ईनाम बांटे। ईनामों की व्यवस्था बांदा विकास प्राधिकरण ने की थी। हार्पर क्लब सचिव वासिफ जमां ने डीएम को माला पहनाकर स्वागत किया।

क्लब के क्रीड़ा सचिव अरुण अवस्थी, वरिष्ठ खिलाड़ी सीरजध्वज सिंह, काजी जमीर, राजेश दुबे, पूर्व सचिव रामेंद्र शर्मा, प्रदीप वर्मा, विक्रम सिंह, धनेंद्र सिंह, विनोद यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षक मोहम्मद अनवर अली ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed