{"_id":"65c282babddf00bc5a0ff06c","slug":"the-driver-said-i-will-call-the-sdm-and-get-the-car-stopped-banda-news-c-212-1-bnd1002-106836-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बोला चालक- एसडीएम को फोन कर बंद करा दूंगा गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बोला चालक- एसडीएम को फोन कर बंद करा दूंगा गाड़ी
Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
बांदा /अतर्रा। एसडीएम अतर्रा रावेंद्र सिंह की गाड़ी चलाने वाले के खिलाफ वाहनों से वसूली के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक लिखा पढ़ी में संविदा में सफाई कर्मचारी है। मामले के तूल पकड़ते ही आरोपी सफाई कर्मी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। एसडीएम अतर्रा की तहरीर पर आरोपी सफाई कर्मी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मंगलवार की सुबह एक ऑडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो गया l इसमें अतर्रा एसडीएम की गाड़ी के चालक धर्मराज विश्वकर्मा की ओर से फोन से किसी आदमी के साथ बात करते हुए रुपयों की संख्या में 25 को बोलते हुए बिना रुपयों को दिए हुए सीमा क्षेत्र से गाड़ी न निकलने देने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं चालक ने साफ कहा कि अतर्रा से गाड़ी निकाल ले गए तो बबेरू एसडीएम को फोन कर तुम्हारी गाड़ी बंद करा दूंगा।
ऑडियो के वायरल होने के बाद एसडीएम रावेंद्र सिंह ने कोतवाली पहुंचकर उक्त चालक धर्मराज विश्वकर्मा सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने चालक को नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 386, 120- बी, खनिज अधिनियम 4 एवं 21 में मुकदमा पंजीकृत किया है l
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा एसडीएम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वह स्वयं इस घटना के विवेचक के तौर पर हैं l बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी एसडीएम के एक चालक की संलिप्तता होने पर उसे हटाया गया था l उधर, इस घटना के बाद नगर पंचायत बिसंडा के ईओ ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के पद पर भी तैनात रहे धर्मराज विश्वकर्मा की सेवा को समाप्त कर हटाने का आदेश भी जारी कर दिया l पूरे मामले में अतर्रा एसडीएम रावेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास कोई सरकारी चालक नहीं है। इस वजह से धर्मराज ही उनकी गाड़ी चलाता था।