{"_id":"6000868e8ebc3e2f2741eaa4","slug":"the-domineering-hostages-murdered-the-farmer-in-the-house-banda-news-knp605985821","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बंधक बना दबंगों ने किसान को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बंधक बना दबंगों ने किसान को किया लहूलुहान
विज्ञापन
बांदा। खलिहान की भूमि के विवाद में दबंगों ने किसान को घर में बंधक बनाकर पीटा और कुल्हाड़ी से लहूलुहान करने के बाद उसे रास्ते में फेंककर भाग निकले। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पत्नी से छेड़छाड़ का उलाहना देने पर पड़ोसी दबंगों ने पति पर फरसे से हमला कर दिया। पत्नी को भी लाठियों से पीटा। पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव में हरीराम पुत्र मइका को बुधवार को शाम पड़ोसियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल हरीराम का कहना है कि वह खलिहान में था। तभी पड़ोसी तीन लोग आए और उसे जबरन अपने घर उठा ले गए।
बताया कि कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। बेहोश हो जाने पर गांव की मुख्य सड़क पर फेंककर भाग गए। पत्नी लक्ष्मी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी है। जिला अस्पताल में भर्ती हरीराम ने बताया कि चार बिस्वा खलिहान की जमीन को लेकर हमलावरों से विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
उधर, दूसरे पक्ष से जयराम पुत्र केशव प्रसाद भी घायल हुआ है। दूसरी घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के सोनामऊ गांव में किशन पाल पुत्र हरीलाल बुधवार की शाम पड़ोसियों द्वारा पत्नी से की गई छेड़छाड़ का उलाहना देने गया था। तभी उसे दबंग पड़ोसियों ने फरसा और लाठी से हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
बचाने में पत्नी को भी चोटें आईं। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है। एक अन्य घटना में पैसों के लेन-देन के विवाद में खरेह (पैलानी) गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र दन्नू प्रसाद को बुधवार को शाम दबंगों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।