{"_id":"71b199c63255c9b1516d83aa1cd37041","slug":"the-demonstration-by-farmers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने बिजली और पानी की समस्या दूर करने की मांग लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने शासन-प्रशासन पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही आक्रोशित किसानों ने पावर हाउस का घेराव भी किया।
मंडल अध्यक्ष भइयालाल पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड का किसान तीन सालों से दैवी आपदा से जूझ रहा है। इस वर्ष भी सूखे की वजह से खेत परती पड़े हैं।
बिजली विभाग की लापरवाही से लो वोल्टेज की समस्या है। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिना पलेवा बुवाई संभव नहीं है। किसान सरकारी खाद-बीज केंद्रों पर किसान चक्कर लगा रहे हैं।
रामानुज चौरिहा ने कहा कि प्रशासन की चुप्पी किसानों को खून के आंसू रुला रही है। शासन भी किसानों की उपेक्षा कर रहा है। सभा की अध्यक्षता बालकृष्ण पटेल ने की। इस दौरान किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और समस्या दूर करने की मांग की।
श्रवण कुमार, देवराज सिंह, दयाधर भारतीय, आदित्य पांडेय, राकेश पटेल, उमा सिंह, अश्वनी कुमार पटेल, कृष्ण कुमार, शिवऔतार गुप्ता, रामकिशोर समेत सैकड़ों किसान शामिल रहे। किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की।