फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The death of the young woman eating the dish

पकवान खाने से युवती की मौत

Fri, 19 Aug 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 19 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
The death of the young woman eating the dish
मृतका पूनम (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

बिसंडा (बांदा)। रक्षाबंधन पर बनाए गए पकवान और भोजन से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिवार के आधा दर्जन अन्य सदस्य उल्टी, दस्त की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि राहत पैकेट की सामग्री से खाना बना था। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी से खाद्य सामग्री के नमूने भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


घटना पुनाहुर गांव की है। यहां गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर मोतीलाल के यहां खाना और कुछ मीठा बना था। परिवार के सभी सदस्यों ने इसे रात  में खाया। गृहस्वामिनी बृजरानी ने बताया कि खाना और मीठा खाते ही घर के सभी लोगों को उल्टी, दस्त शुरू हो गए। इनमें बृजरानी के पुत्र सिद्ध गोपाल (22), विजय कुमार (6) और पुत्रियां शांती (20), पूनम (18), रोशनी (12), मंजू (10) और संजू (8) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह पूनम की मौत हो गई। इस बीच खबर पाकर एसडीएम क्रांति शेखर सिंह आ गए। उन्होंने सभी बीमारों को अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सभी का इलाज चल रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार, थानाध्यक्ष और स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया। बिसंडा थाना पुलिस ने पूनम के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार को पूरी घटना की जांच सौंपी गई है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग पकाए और खाए गए खाने के नमूने सील कर रहा है। उनकी भी जांच होगी।

गृहस्वामिनी बृजरानी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले गांव के कोटेदार से सूखा राहत पैकेट मिला था। रक्षाबंधन पर इसी पैकेट के दूध पाउडर से मीठा बनाया था। पैकेट के आटे से रोटी और पैकेट के साथ मिले आलू की सब्जी पकाई थी। यही खाना और मीठा सभी सदस्यों ने खाया।


मृतका के पिता मोतीलाल ने थाने में दी तहरीर में भी यही कहा है कि राशन किट की सामग्री से बने भोजन और मीठा खाकर उसके बच्चे बीमार हुए और एक पुत्री की मौत हो गई। एसडीएम का यह भी कहना है कि 17 जुलाई को पुनाहुर गांव के 168 लोगों को राशन पैकेट बांटे गए थे। गांव में अन्य कहीं से शिकायत नहीं मिली। भाजपा नेता गीता सागर ने अस्पताल जाकर पीड़ितों का हालचाल लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed