{"_id":"57cc626a4f1c1baa303175ac","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-collision-of-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mohali Accident
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। जसपुरा कसबा निवासी शिवशंकर द्विवेदी (38) पुत्र भगवानदीन शनिवार को शाम गांव के ज्ञानी (28) पुत्र रामरतन व धर्मेंद्र (22) पुत्र रामकिशोर एक ही बाइक पर पैलानी जाते समय सामने से आ रही कार की टक्कर से घायल हो गए थे। नाजुक अवस्था में शिवशंकर को कानपुर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा धर्मेंद्र और ज्ञानी का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने कार चालक संदीप नायक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाथा गांव के पास कार बरामद कर ली गई। संदीप इलाहाबाद बैंक, जसपुरा शाखा में प्रबंधक बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के मवई घाट गांव निवासी रामविशाल (55) पुत्र जियालाल शनिवार को शाम खेत की मेड़ पर बैठा था। तभी गांव से जसपुरा की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन