{"_id":"6257105a604f904860006b5e","slug":"the-death-of-a-social-worker-who-was-bloody-in-the-robbery-banda-news-knp691054063","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में लहूलुहान हुए समाजसेवी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में लहूलुहान हुए समाजसेवी की मौत
विज्ञापन
बांदा। बंधक बनाकर लूट में घायल 65 वर्षीय समाजसेवी मंगलवार को कानपुर में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। सीओ का कहना है कि घायल अवस्था में शराब की दुकान में पाया गया था। जांच की जा रही है।
शहर के कैलाशपुरी निवासी कामता प्रसाद वर्मा पूर्व में मीडिया से जुड़े रहे। समाजसेवा भी करते थे। काफी दिन तक बीमार रहे। सोमवार की शाम वह बाइक से काली देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। स्टेशन रोड पर दो युवक दुकान के अंदर घसीट ले गए तथा चाकुओं से लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि उनकी जेब से रुपये और बाइक लेकर हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। पुत्र शैलेंद्र ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई।
मंगलवार को परिजन शव लेकर वापस आए। बुधवार को यहां पोस्टमार्टम हुआ। पुत्र शैलेंद्र उर्फ शानू के मुताबिक यह लूटपाट और हत्या की घटना है। यही तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
उधर, नगर क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कामता वर्मा को घायल अवस्था में पीली कोठी के पास शराब की दुकान में पड़ा पाया गया था। जांघ में घाव था। आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।