{"_id":"6ac7d967f1dd808a7f05e16f","slug":"the-cross-examination-in-the-dismissed-ips-manilal-patidar-case-lasted-for-two-hours-banda-news-c-212-1-sknp1006-153143-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार मामले में दो घंटे चली जिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार मामले में दो घंटे चली जिरह
विज्ञापन
= पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला, ब्रह्मदत्त न्यायालय में हुए पेश, 26 को होगी सुनवाई
= बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, सुरेश सोनी, पूर्व सिपाही अरुण की लगी हाजिरी माफी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। महोबा से बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार मामले में विशेष अदालत (भ्रष्टाचार निवारण) में चल रही न्यायायिक कार्रवाई में बृहस्पतिवार को दो घंटे तक जिरह चली। आरोपी पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला के अधिवक्ता ने वादी मुकदमा रविकांत त्रिपाठी के बयानों पर जिरह की। न्यायालय में बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, पूर्व सिपाही अरुण व सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला, अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त न्यायालय में मौजूद रहे। न्यायालय ने अब इस मामले की अगली तारीख 26 अक्तूबर निर्धारित की है।
न्यायालय में विचाराधीन मामले में पूर्व आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को रिश्वत मांगने का वीडियो प्रचलित किया था, जिसके बाद आठ सितंबर 2020 को उन्हें गोली लगी और 13 सितंबर 2020 को उनकी मौत हो गई थी।
इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी की शिकायत पर पाटीदार व अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी, जिसके बाद 22 जुलाई 2021 को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया और मामले की सुनवाई लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में चल रही थी। अब इस मामले की सुनवाई मंडल मुख्यालय बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में हो रही है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि आईपीएस पाटीदार, सिपाही अरुण व सुरेश सोनी की हाजिरी माफी की अर्जी लगी। इस मामले की सुनवाई की अगली तिथि अब 26 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इस मामले में कुल 53 गवाह हैं। सभी के बयान दर्ज किए जाने हैं।