फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The closure also hostile foreign guest

विदेशी मेहमान भी जूझे नोट बंदी से

Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The closure also hostile foreign guest
भ्रमण पर कालिंजर दुर्ग आए दक्षिण कोरिया के पर्यटक। - फोटो : amarujala

बड़े नोटों की बंदी से दक्षिण कोरिया के पर्यटकों के दल को भी तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ गया। बैंकों की लाइन में तो धक्के खाए ही, भारत की पसंदीदा चीजें भी नहीं खरीद सके। उनका कहना था कि काले धन पर अंकुश के लिए सिर्फ करेंसी वापस लेना काफी नहीं है। इसके लिए कानून बने तभी बात बनेगी।

विज्ञापन


सोमवार को दक्षिण कोरिया के पर्यटकों का दल यहां कालिंजर दुर्ग देखने आया था। दल में 11 सदस्य हैं। दल के मुखिया यांग बियांग सिमोक ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद होने की जानकारी उन्हें भारत आने पर मिली। वह उसी रात (8 नवंबर) को दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन


अगले दिन अपने गाइड के साथ दिल्ली में बैंक जाकर डालर के बदले भारतीय करेंसी बदलनी चाही तो बमुश्किल 25 हजार रुपये मिले। यह उनकी जरूरत से बहुत कम थे। अगले दिन पुष्कर (राजस्थान) गए। वहां आईओबी की लाइन में दो घंटे तक खड़े रहे। नंबर आने से पहले बैंक की करेंसी खत्म हो गई। बैरंग लौटना पड़ा। भारत की तमाम पसंदीदा चीजों की शापिंग (खरीददारी) नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यांग बियांग सिमोक ने कहा कि ब्लैक मनी (काला धन) का खात्मा करने के लिए सिर्फ बड़े नोटों पर पाबंदी काफी नहीं है। इसके लिए कानून बनना चाहिए। अपने देश दक्षिण कोरिया का हवाला देकर कहा कि उनके पहले प्रधानमंत्री पार्क चंग व्ही ने 40 साल पहले ब्लैक मनी को कंट्रोल करने के लिए कानून बना दिया था। इसलिए वहां भ्रष्टाचार और काले धन की समस्या नहीं है। बताया कि कोरिया की मुद्रा वॉन है। एक वॉन में 20 भारतीय रुपये मिलते हैं। इसलिए भारत में घूमना काफी महंगा पड़ता है। कोरियाई दल यहां से बनारस के लिए कूच कर गया।


दक्षिण कोरिया पर्यटक दल के मुखिया यांग बियांग सिमोक ने बताया कि वह 11वीं बार भारत आए हैं। भारत के पुराने महल, पहाड़, नदियां आदि उन्हें बहुत पसंद हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया में हरेक युवक को तीन साल के लिए आर्मी (फौज) ज्वाइन करना जरूरी है। ऐसा न करने पर उसकी शादी नहीं हो सकती। साथ ही तमाम सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया जाता है। पड़ोसी उत्तरी कोरिया से चल रहे विवाद की वजह से उनका देश अमेरिका की मदद लेता है। सिमोक ने अपने देश के तानाशाह शासक किम जोंग को सिरफिरा (पागल) बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed