{"_id":"e8d0149fedd5d51bfb1f3cbc46aa2f20","slug":"the-children-also-showed-talent-in-sports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने खेलकूद में दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
बांदा। केसीएनआईटी चेयरमैन अरुण निगम ने कहा है कि
विज्ञापन
व्यस्तता भरे जीवन में हमने मैदानी खेलकूद छोड़ दिए हैं। इसका खामियाजा
डिप्रेशन, मोटापा और अन्य गंभीर बीमारियों के रूप में बच्चों को भुगतना पड़
रहा है।
अभिभावकों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वे नरैनी रोड स्थित किडजी स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विजेता बच्चों को ईनाम दिए।
तीनों दिन प्ले गु्रप से नर्सरी तक के बच्चों ने अलग-अलग खेल खेले। प्ले ग्रुप में केला खाने की प्रतियोगिता नजमी, नाव्या और ऋषभ मिश्रा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर जीती।
मेंढक दौड़ में आदित्य, अमित एवं रणविजय, गेंद उठाने में अर्चिता, तनवीर और प्रीशा कक्कड़ विजय रहे। एलकेजी में बुक बैलेंस मुकाबले में पर्थ वर्मा, यशी द्विवेदी और ओजस साहू, गुब्बारे फोड़ने में कार्तिकेराज, अवन्या जैन और प्रभात राजपूत जीते, यूकेजी मेें लैमर. स्पून में जॉकी विजयी रहे।
हाथी-घोड़ा पालकी में आशुतोष-मोनिका राज, ज्ञान-पार्वती सिंह और मनोज कुमार-मीना श्रीवास्तव की जोड़ी जीती। तीन टांग दौड़ में बृजेंद्र-हेमलता सिंह, निशांत-मीनू सिंह और विमल-रिया भाटिया की जोड़ी विजेता रही।
म्यूजिकल चेयर में मंजू गुप्ता, सीमा निगम और सारा रियाज ने विजय हासिल की। केसीएनआईटी ग्रुप निदेशक आशीष पनत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनके अलावा विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के अरुण तिवारी, आलोक कटियार सहित केसीएनआईटी के प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम, सत्यजीत तिवारी, शरद श्रीवास्तव, आशुतोष, नवनीत भी शामिल रहे।
कार्यक्रम आयोजक और किडजी प्रमुख अनुपमा गौतम ने बताया कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए खेलकूद हर साल होते हैं।