फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The center of the plan , the SP flag sack of

योजना केंद्र की, राशन की बोरी में सपा का झंडा

Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 13 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The center of the plan , the SP flag sack of

बांदा। प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी अपनी

विज्ञापन
शोहरत और प्रचार का कोई भी मौका नहीं चूकती। राज्य सरकार की योजनाओं के अधिकांश अभिलेखों आदि में सपा झंडे का रंग तो नजर आना आम बात है, केंद्र सरकार की योजनाओं में भी सपा अपना रंग चढ़ा रही है।

जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की शुरुआत के मौके पर बुधवार को मुख्य सचिव के हाथों 43 लाभार्थियों को बंटवाए गए राशन की सरकारी बोरियों में प्रदेश सरकार के मोनोग्राम के साथ सपाई झंडे का रंग भी था।

सर्किट हाउस में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 18 अंत्योदय राशन कार्डों और 25 पात्र गृहणियों को राशन की किट बांटी।

प्रत्येक बोरी (किट) में 3.5 किलो गेहूं और 1.5 किलो चावल प्रति यूनिट की दर से राशन रखा गया था। गेहूं की कीमत दो रुपये और चावल की तीन रुपये प्रति किलो है।

बोरी में ‘खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत’ प्रिंट है। साथ ही यूपी सरकार का मोनोग्राम है। खास बात यह है कि बोरी को सपाई झंडे के रंग में रंगा गया है। आधी बोरी लाल और आधी में हरी पट्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed