{"_id":"594183e14f1c1b7a738b45af","slug":"the-car-hit-the-tree-a-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पेड़ से टकराई, एक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पेड़ से टकराई, एक मरा
अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग में श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार इनोवा कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के न आने पर शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना बुधवार की सुबह शहर मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर हुई। बारामती तालुका (पुणे, महाराष्ट्र) के रवि शिंदे (32) पुत्र लक्ष्मण, दत्ता पापले (42) पुत्र संतू, बप्पू (40) पुत्र बचेंद्र जाधव व शैलेंद्र (40) पुत्र श्याम निरुपम इनोवा से वाराणसी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
चालक दत्ता पापले को झपकी आ जाने से मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास तेज रफ्तार इनोवा पेड़ से टकरा गई। रवि शिंदे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को यूपी-100 पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल साथियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में देहात कोतवाली के छेहरांव गांव निवासी पंकज (19) पुत्र गुलाब चंद्र मंगलवार को शाम अपनी मां रन्नो देवी (45) के साथ बाइक पर उजनेड़ी (हमीरपुर) गांव जा रहा था। पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के पास सामने आ गए बच्चे को बचाने में बाइक खंती में गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।