फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bridge will unionized workers struggle

मजदूरों के लिए सेतु यूनियन करेगी संघर्ष

Sat, 12 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 12 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The bridge will unionized workers struggle

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इंप्लाइज यूनियन बांदा

विज्ञापन
यूनिट के अधिवेशन में यूनियन नेताओं ने कहा कि मेहनतकश मजदूर और कर्मचारियों की हर मदद होगी। कामचोर और मक्कारों की संगठन मदद नहीं करेगा। साथ ही कर्मचारियों और मजदूरों की समस्या समाधान के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगा।

शनिवार को नवनिर्मित ओवरब्रिज तले स्थित सेतु निगम कार्यालय के पास आयोजित अधिवेशन मेें यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष इशरत भाई ने कहा कि कर्मचारी और उनके नेताओं में समर्पण और निष्ठा की भावना जरूरी है। ईमानदार और मेहनतकश मजदूरों के लिए संगठन हमेशा संघर्ष करेगा।

कहा कि कर्मचारी छोटी बातों में संगठन ऊर्जा नष्ट न करें। बड़ी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखें। केंद्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर ने संगठन की ताकत को बहुत महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इसके आगे बड़े अफसर भी घुटने टेक देते हैं।

अध्यक्षता कर रहे बांदा यूनिट अध्यक्ष महेशदत्त दुबे ने कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी मेहनत और ईमानदारी से करें। उत्पीड़न करने वाले अफसरों की सूचना दें, ताकि उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

अधिवेशन में बांदा यूनिट का चुनाव भी हुआ। अध्यक्ष पर पर लगातार चौथी बार महेशदत्त दुबे निर्विरोध चुने गए। संरक्षक अमित कुमार गुप्ता, संयोजन भुवन तिवारी और उपाध्यक्ष रामसेवक चुने गए।

कोषाध्यक्ष मोहन मुरारी प्रसाद और महामंत्री फूल सिंह चौहान होंगे। संगठन मंत्री विनय कुमार यादव, संयुक्त मंत्री सुरेंद्र सिंह यादव और कार्यालय मंत्री रामरतन चुने गए। प्रचार मंत्री मोहम्मद अमीन होंगे।

केन सेतु प्रभारी देवेंद्र सिंह और यमुना सेतु चिल्ला प्रभारी छंगूराम पदेन सदस्य तथा रेखा देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी निर्विरोध चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed