{"_id":"4ac7e7f09fcf1ec4956df38e116ad3fe","slug":"the-bank-packed-crowd-of-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की भीड़ से बैंक खचाखच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की भीड़ से बैंक खचाखच
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पंचायत चुनाव में तिंदवारी और जसपुरा ब्लाक में दूसरे चरण के लिए
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में चालान फार्म जमा करने वाले प्रधान पद
के संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ रही।
इसके लिए बैंक में दो अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। एक काउंटर पहले से ही था। बुधवार को कचहरी स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में चालान जमा करने के लिए तीन काउंटरों पर संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों की कतार लगी रही।
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस कर्मियों को कई बार मशक्कत करनी पड़ी। स्टेट बैंक मुख्य प्रबंधक सिद्धेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ को देखते हुए बैंक में तीन काउंटर खोले गए हैं।
चार चरणों में होने वाले प्रधान पद चुनाव के दौरान यह काउंटर खुले रहेंगे। बताया कि रोजाना 1000 से ज्यादा चालान फार्म रोजाना जमा हो रहे हैं।